लोकसभा की कार्यवाही 19 और 20 मार्च को संचालित नहीं होगी

नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) लोकसभा की कार्यवाही 19 तथा 20 मार्च को संचालित नहीं होगी और इन दोनों कार्य दिवसों के स्थान पर सदन की कार्यवाही 28 तथा 29 मार्च को संचालित की जाएगी।

लोकसभा में बुधवार को पीठासीन अधिकारी जगदम्बिका पाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में 13 मार्च को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था और उस निर्णय के अनुसार कल गुरुवार तथा परसों शुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

उन्होंने बताया “कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार बृहस्पतिवार 19 मार्च तथा शुक्रवार 20 मार्च को निर्धारित सदन की बैठक रद्द कर दी गई हैं और इन तिथियों के स्थान पर जगह लोकसभा शनिवार 28 मार्च और रविवार 29 मार्च को संचालित होगी और इन दोनों दिन प्रश्नकाल नहीं होगा। इसी तरह से 19 मार्च तथा 20 मार्च के लिए निर्धारित तारांकित प्रश्नों को अगले कार्यदिवस को सभा पटल पर रखा जाएगा।”

 

Next Post

श्याम लाल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस को 13-1 से रौंदा

Wed Mar 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 13-1 से करारी शिकस्त दी। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर श्याम लाल कॉलेज के […]

You May Like