आईपीएल 2026: बेहतरीन प्रदर्शन से पर्पल कैप पर प्रसिद्ध कृष्णा का कब्जा

लखनऊ 13 अप्रैल (वार्ता) गुजरात टाइंटस के तेज गेंदबाजी प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटक कर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को खेले गये इस मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा चार विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में चार मैचों में कुल 10 विकेटों के साथ शीर्ष पर पहुंच गये है।

इस सूची में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के रवि बिश्नोई (नौ विकेट ) के साथ दूसरे तथा चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव और रॉयल चैलेंजसै बेंगलुरु के जैकब डफी हैं, जिनके नाम छह-छह विकेट हैं।

 

Next Post

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर कॉलेज छात्रा से ठगी

Mon Apr 13 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर निवासी एक कॉलेज छात्रा को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक लाख चार हजार रूपए का चूना लगा दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक कु. अलीसा सैमुअल 21 वर्ष निवासी कांचघर समदडिय़ा कॉलोनी घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like