न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर लगा जुर्माना

दुबई, 18 नवंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें वनडे के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में, भारतीय टीम समय की छूट के बावजूद निर्धारित समय से सात ओवर पीछे रही।। पिछले दो मैचों में नियमित एकदिवसीय कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले द्वारा लगाई गई सजा को स्वीकार कर लिया है।

भारत ने माउंट माउंगानुई में 209 रन का लक्ष्य का बचाव करने के बाद 22 रन से जीत हासिल करते हुए सीरीज 3-1 से अपने नाम की।

खिलाड़ियों पर हर ओवर कम फेंकने पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जो आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट ऑन प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, अधिकतम 50 प्रतिशत तक सीमित है।

पिछले महीने, भारत पर भी वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान धीमी ओवर-रेट के लिए जुर्माना लगाया गया था, और मुलनपुर में उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत काटा गया था। इससे पहले, भारत पर आखिरी जुर्माना दिसंबर 2025 में रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच के बाद लगा था।

 

Next Post

हांगकांग ओपन : किदांबी श्रीकांत, रक्षिता रामराज ने ऊंची रैंक वाले प्रतिद्वंदियों को हराया

Wed Nov 18 , 2026
हांगकांग, 18 नवंबर (वार्ता) पूर्व वर्ल्ड नंबर वन किदांबी श्रीकांत और युवा रक्षिता रामराज ने बुधवार को हांगकांग ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ऊंची रैंक वाले प्रतिद्वंदियों को हराया । वर्ल्ड नंबर 30 श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में 51 मिनट तक चले […]

You May Like