बिहार को लगा बड़ा झटका, विजय हजारे ट्रॉफी छोड़ दिल्ली पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए वे दिल्ली पहुंचे है।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले मैच में भारत के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया था। वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब वो टीम से बाहर हो गए हैं। पहले मैच में शानदार पारी खेलने के बाद वैभव इस टूर्नामेंट से बाहर क्यों हो गए हैं।

24 दिसंबर को शुरू हुए इस सीजन के विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों में 190 रनों की पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया। वैभव की यह पारी क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई थी, और उनकी बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया। लेकिन अब, वह बिहार के अगले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे, जो आज 26 दिसंबर को मणिपुर के खिलाफ होना है।

Next Post

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए तीन युवकों की मौत

Fri Dec 26 , 2025
मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र की घटना सतना: मैहर जिला की मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र में मोटर साईकिल सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर चोट लगने से तीनों युवकों की मौत हो गई।पता चला है कि मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र में गुजरा टोल […]

You May Like