मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र की घटना
सतना: मैहर जिला की मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र में मोटर साईकिल सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर चोट लगने से तीनों युवकों की मौत हो गई।पता चला है कि मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र में गुजरा टोल प्लाजा के पास बुधवार रात ट्रैक्टर- ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मोटर साइकिल 17 एनबी 4738 से आए युवक पीछे से टकरा गए।
ट्रॉली में रिफ्लेकटर नहीं होने से यह हादसा होना बताया जा रहा है। तीनों युवक रीवा में मजदूरी कर अपने गांव जमुना लौट रहे थे। मृतकों की पहचान अंकित सोंधिया (28), दीपक कोल (26) और नागेंद्र कोल (25) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा और मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
