
कटनी। ओबीसी आरक्षण और मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 2025 की मतदाता सूची के शुद्धिकरण और ओबीसी आरक्षण से जुड़े लंबित प्रकरणों के समाधान की मांग की गई।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन आस्था प्लाज़ा से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, तथा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा मौजूद रहे।
