पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार

मुंबई, 05 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार-अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए।

मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया था।

मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू के श्मशान घाट पहुंचीं।

मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे।

निर्माता-पटकथा लेखक सलीम खान अपने बेटे और अभिनेता अरबाज खान के साथ मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर मनोज ‘भारत’ कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

अनु मलिक, राजपाल यादव और प्रेम चोपड़ा समेत कई सितारों ने शमशान घाट मनोज कुमार को अंतिम विदाई दी।

दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया।

मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। मनोज कुमार को फिल्म उद्योग में उनके योगदान पर 1992 में पद्म श्री एवं 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Next Post

मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान मिलने पर यादव ने दीं शुभकामनाएं

Sat Apr 5 , 2025
भोपाल, 05 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि […]

You May Like