ड्यूटी को सेवा भाव से निभाएं: कलेक्टर

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने कुबेरेश्वर धाम में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं.धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का व्यवहार सहयोगात्मक और सेवा भाव से परिपूर्ण होना चाहिए. यह केवल शासकीय ड्यूटी नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाया जाए. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी क्षेत्र में पूरे समय उपस्थित रहें तथा बिना अनुमति ड्यूटी स्थल न छोड़ें. श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वे सतर्क एवं सक्रिय रहें. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए. पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित की जाए तथा मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने दी जाए. यातायात पुलिस एवं अन्य कर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सरल आवागमन में सहयोग करें, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के धाम पहुंच और वापस जा सकें. चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर अनिवार्य उपस्थित रहें. आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवाएं तत्पर रहें तथा किसी भी मरीज को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए.

Next Post

जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Wed Feb 18 , 2026
सीहोर। मंगलवार को जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए. जनसुनवाई में जिलेभर से आए 38 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. मु यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में भूमि […]

You May Like