नियम तोडने वाले 14 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई

आष्टा। यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नगर भ्रमण कर प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया. पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में नपा द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है. ऐसे में पुलिस द्वारा भोपाल नाका एवं इंदौर नाका से आने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन कर उन्हें किलेरामा मार्ग से सुरक्षित निकाला गया. इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहन चालकोके विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 7 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया.

 

Next Post

पुलिस ने पांच बाल श्रमिकों को कराया मजदूरी से मुक्त

Sat Jun 13 , 2026
सीहोर। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत 5 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया. बच्चों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है और वे पिछले कई महीनों से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों […]

You May Like