पुलिस ने पांच बाल श्रमिकों को कराया मजदूरी से मुक्त

सीहोर। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत 5 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया. बच्चों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है और वे पिछले कई महीनों से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत थे. संगठन के निदेशक राम रघुवंशी ने कहा कि शोषण और मजदूरी से मुक्त कराए गए प्रत्येक बच्चे के शिक्षा, सुरक्षा और गरिमा के अधिकार की पुन: स्थापना हुई है. बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से वंचित कर देता है तथा इस समस्या के खिलाफ समाज और प्रशासन को मिलकर कार्य करना होगा. बच्चों का स्थान ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं, बल्कि विद्यालयों में है.

Next Post

नगर निगम से लोखंडे पुल तक विकसित होगा रिवर फ्रंट

Sat Jun 13 , 2026
इंदौर: शहर की पहचान कान्ह नदी को नया स्वरूप देने के लिए नगर निगम तेजी से विकास कार्य कर रहा है. कृष्णपुरा पुल से लोखंडे पुल तक 1200 मीटर क्षेत्र में रिवर फ्रंट विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है. उक्त विकास कार्यों का आज महापौर ने निगम […]

You May Like