मवेशी ट्रैफिक से लेकर स्वच्छता तक के लिए बने मुसीबत 

नीमच। शहर में आवारा मवेशियों की समस्या बढ़ती जा रही है। नगर पालिका के पास जुर्माना लगाने से लेकर एफआईआर करने तक का प्रावधान है फिर भी मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए नपा बेबस नजर आ रही है। हर चौराहा व मुख्य मार्ग से लेकर गली-मोहल्लों व कॉलोनी की एक ही समस्या है और इसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है तो सफाई भी प्रभावित होती है। बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जबकि हर दिन हर आम से लेकर खास की निगाह इन पर पड़ती है। कई बार तो पूरा रोड जाम हो जाता है। पशुपालकों पर नपा तनिक भी सख्ती नहीं कर पा रही है। इसमें रसूख से लेकर राजनीति बड़ा अवरोध बन रही है और इसका खामियाजा शहर को हर दिन परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।

भीड़ वाले क्षेत्रों की बात हो या सार्वजनिक स्थान से लेकर जिला अस्पताल और मुख्य चौराहें हो। हर जगह मवेशियों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है तो गंदगी भी फैलती है।

Next Post

राणापुर पुलिस ने पकडी 19 लाख की अवैध शराब 

Sun Apr 13 , 2025
झाबुआ। राणापुर पुलिस टीम को मुखबीर की सुचना मिली की चौकी मोरडुंडिया क्षेत्र के ग्राम छायन खुर्द में एक घर में बडी मात्रा में अंग्रेजी शराब बेचने हेतु रखी हुई है, उक्त घर में दबिश देते आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर के घर से माउंट बीयर 6000 कंपनी की कुल […]

You May Like