
झाबुआ। राणापुर पुलिस टीम को मुखबीर की सुचना मिली की चौकी मोरडुंडिया क्षेत्र के ग्राम छायन खुर्द में एक घर में बडी मात्रा में अंग्रेजी शराब बेचने हेतु रखी हुई है, उक्त घर में दबिश देते आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर के घर से माउंट बीयर 6000 कंपनी की कुल 770 पेटीया जिसमें करीब 9240 बल्क लीटर शराब कीमती 19 लाख 25 रुपये की जप्त की गई। आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर नि. छायन खुर्द मोैके से फरार हो गया। फरार आरोपी विनेश के विरुद्व आबकारी अधिनियम के तहत् थाना राणापुर पर अपराध आबकारी एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया है।
