भाजपा नेता को मंत्री पद से हटाने के लिए सुप्रीर्म कोर्ट में याचिका

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस सांसद जया ठाकुर ने उच्चतम न्यायालय में एक रिट याचिका दायर करके भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता कुंवर विजय शाह को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उनके कथित आपत्तिजनक बयान के लिए मंत्री पद से हटाने का निर्देश देने की गुहार लगाई है।
श्री शाह मध्य प्रदेश सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री हैं। उन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सुर्खियों में आईं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
कांग्रेस नेता ने यह याचिका संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की है, जिसमें उन्होंने दलील दी है कि श्री शाह ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करके संविधान के अनुच्छेद 164(3) के तहत ली गई शपथ का उल्लंघन किया है। कांग्रेस नेता ने याचिका में आरोप लगाया कि भाजपा नेता का बयान मुस्लिम समुदाय में अलगाववादी भावनाओं को भड़काने के साथ-साथ देश की एकता के लिए भी खतरा है।

Next Post

एयर इंडिया दुर्घटना: पार्थिव शरीरों की पहचान के मुद्दे पर ब्रिटिश अधिकारियों के संपर्क में है भारत

Wed Jul 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 जुलाई (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गये ब्रिटिश यात्रियों की गलत पहचान से संंबंधित मामलों में ब्रिटिश अधिकारियों के संपर्क में है और उनकी चिंताओं के समाधान के लिए मिलकर काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय […]

You May Like