यादव ने नागरिकों को चैत्र नवरात्र और चेटीचंड की मंगलकामनाएं दीं

भोपाल, 29 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को नवसंवत्सर, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत से प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के प्रचलन के बाद भी हमारी संस्कृति से जुड़े नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा पर्व, चेटीचंड के त्योहार और चैत्र नवरात्र का अपना महत्व है। भारतीय समाज का बहुत बड़ा हिस्सा इन मंगल पर्वों को उल्लासपूर्वक मनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नव संवत्सर 2082 का आरंभ हो रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को पर्व, त्योहारों की बधाई देते हुए प्रदेश के विकास के यज्ञ में सहभागिता की अपेक्षा भी की है। उन्होंने सम्पूर्ण प्रदेश में इन पर्व-त्योहारों पर हो रहे पारिवारिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों की सफलता की कामना की है।

 

Next Post

उटाह सार्वजनिक पीने के पानी में फ्लोरीन पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी प्रांत बना

Sat Mar 29 , 2025
लॉस एंजिल्स, 28 मार्च (वार्ता) उटाह सार्वजनिक जल प्रणालियों में फ्लोरीन को मिलाने पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी प्रांत बन गया है। उटाह के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने गुरुवार को एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जो किसी भी व्यक्ति या सरकारी निकाय को राज्य के जल आपूर्ति में खनिज […]

You May Like