छात्र के साथ लूट

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत रद्दी चौकी में एक्टिवा सवार लुटेरों ने एक छात्र को निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि जाहिद हुसैन 20 वर्ष निवासी चार खम्बा बूढी खैरमाई के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कक्षा 12 वी सिम्बायसिस स्कूल आधारताल में पढाई करता है.

बीती रात रद्दी चौकी से गोहलपुर चौराहा तरफ हाथ में मोबाईल चालाते आ रहा था, लगभग 01/30 बजे यूनिटी जिम के पास रद्दी चौकी से गोहलपुर चौराहा के बीच पहुंचा कि पीछे से सफेद एक्टिवा में सवार तीन अज्ञात लडके आये और उसके हाथ से आई फोन मोबाईल झपट्कर छीनकर भाग गये। आई फोन मोबाइल कीमती लगभग 45000 रूपए का है।

Next Post

पिकअप-कार में भिड़ंत, वाहन के उड़े परखच्चे, दो घायल

Sat Sep 13 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत पंचवटी ढाबा के आगे पिकअप-कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और दो घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि अमित सिंह तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मनकहरी थाना रामपुर बघेलान जिला सतना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अरविंद नायक उसके […]

You May Like