समर शेड्यूल में भोपाल को झटका, नई उड़ानों के बजाय कई रूट बंद होने के आसार

भोपाल: राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से इस बार समर शेड्यूल यात्रियों के लिए राहत के बजाय चुनौतियां लेकर आ सकता है। 29 मार्च से लागू होने वाले नए शेड्यूल में जहां नई उड़ानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं उलटे कुछ रूट बंद होने और कनेक्टिविटी घटने के संकेत मिल रहे हैं।एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरलाइंस कंपनियों को 24 घंटे किसी भी समय स्लॉट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है, ताकि देर रात की उड़ानें शुरू हो सकें, लेकिन कंपनियों ने इसमें खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वर्तमान में भोपाल से केवल पुणे के लिए ही एक लेट नाइट फ्लाइट संचालित हो रही है।
पिछले डेढ़ साल से राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे संचालन के लिए खुला है, लेकिन इसके बावजूद नई लेट नाइट सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। इस दौरान केवल पुणे रूट पर स्थायी उड़ान शुरू हुई, जबकि मुंबई की एक उड़ान कुछ समय बाद बंद हो गई।विशेषज्ञों के अनुसार एयरलाइंस कंपनियां विमान को रात में पार्क करने के बजाय उन रूटों पर उड़ान संचालित करना पसंद करती हैं, जहां 70 प्रतिशत से अधिक यात्री मिल सकें। फिलहाल भोपाल-पुणे रूट पर करीब 80 प्रतिशत सीटें भरी रहती हैं।

इस बीच समर शेड्यूल में नवी मुंबई के लिए एक नई उड़ान शुरू होने जा रही है, लेकिन मुंबई की एक उड़ान बंद होने का प्रस्ताव भी है। एयर इंडिया की दिल्ली के लिए सुबह की उड़ान एक माह के लिए बंद रहेगी, जबकि गोवा और अहमदाबाद रूट भी प्रभावित हो सकते हैं।स्थिति यह है कि इस बार गर्मियों के सीजन में भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कुछ हद तक कम होने की आशंका है। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि मिड-सीजन में नए रूट जोड़े जा सकते हैं और आने वाले महीनों में लेट नाइट उड़ानें शुरू कराने के प्रयास जारी रहेंगे।

Next Post

राज्यसभा चुनाव से पहले ओडिशा कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु ले जाने पर सियासी घमासान

Mon Mar 16 , 2026
हुबली, 16 मार्च (वार्ता) ओडिशा में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहराने के मुद्दे पर सोमवार को सियासी बयानबाजी तेज हो गई और कर्नाटक भाजपा के महासचिव महेश तेंगिनकाई और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को […]

You May Like

Play sound