
रीवा। 4 माह पूर्व निर्वाचित हुए युवा कांग्रेस रीवा के अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल सहित प्रदेश के कई निष्क्रिय महामंत्री व सचिव के पद को राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी शिवी सिंह चौहान ने 8 अप्रैल को जारी आदेश से पद होल्ड कर दिए है. उन्होंने अपने आदेश में रोके गए प्रदेश पदाधिकारी व जिला युवा अध्यक्षों को साफ संदेश दिया है कि 3 माह के अंदर यदि अपने पद के दायित्वों का निर्वहन संगठनात्मक गतिविधियों की मजबूती के लिए कार्य नहीं किया तो संगठन के मूल भावना अनुसार पदीय दायित्वों से मुक्त कर दिया जाएगा. जारी सूची में रीवा जिला युवा अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल, रतलाम अध्यक्ष मयंक जाट, अलीराजपुर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह पटेल सहित रीवा से प्रदेश महामंत्री प्रमोद पटेल तथा अन्य 7 महामंत्री व 27 प्रदेश सचिव का पद होल्ड किया गया है. उल्लेखनीय हो कि पूर्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी होल्ड किया गया था. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा संगठन सृजन व युवक कांग्रेस में निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचित पदाधिकारी के कार्य गतिविधियों का आकलन लगातार प्रदेश वी राष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है साथ सोशल मीडिया के माध्यम सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी कार्यों का मूल्यांकन कर संगठन को मजबूत करने समय-समय पर प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा निर्देश जारी किए जाते हैं. जिन जिलों का परफॉर्मेंस संगठन के भावना अनुसार सही पाया जाता है उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है वह जिन का परफॉर्मेंस संगठन के हिसाब से सही नहीं दिखता उनके पद को होल्ड करने की प्रक्रिया पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया गया है जिससे समय पर निष्क्रिय पदाधिकारी भी सकरी भूमिका में आकर संगठन को मजबूती प्रदान करें. राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी किए गए आदेश से रीवा जिले के यूथ कांग्रेस पदाधिकारी व कांग्रेस के नेताओं के कान खड़े हो गए. पार्टी यदि ऐसे ही आदेश समय-समय पर जारी करती रही तो निश्चित रूप से आने वाले समय में युवक कांग्रेस सहित कांग्रेस के पदाधिकारी सकरी भूमिका पर नजर आएंगे.
