ईरान के साथ प्रतिबंधों को ढील देने पर जल्द बातचीत शुरू होगीः ट्रंप

वाशिंगटन, 08 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि ईरान की सरकार के साथ प्रतिबंधों में ढील देने पर जल्द ही बातचीत शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इस समझौते के लिए 15 मुख्य बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है।

श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा कि अमेरिका अब ईरान के नये शासन के साथ मिलकर काम करेगा।साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अब ईरान यूरेनियम का संवर्धन नहीं करेगा। इसके अलावा, जमीन के नीचे दबे परमाणु ठिकानों और सामग्री को नष्ट करने के लिए अमेरिका ईरान की मदद करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन ठिकानों पर हमले के पहले दिन से ही सैटेलाइट के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन देशों को सख्त चेतावनी दी है जिन्होंने युद्ध के दौरान ईरान को हथियारों की आपूर्ति की थी। उन्होंने कहा कि ऐसे देशों से अमेरिका आने वाले हर सामान पर तुरंत 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया जाएगा और इसमें किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी।

दूसरी ओर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मौजूदा शांति को ‘नाजुक युद्धविराम’ करार दिया है। उन्होंने बुडापेस्ट से जारी अपने संदेश में ईरान से अपील की कि वह ईमानदारी के साथ बातचीत की मेज पर आए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि ईरान ने शांति बहाली में बाधा डाली, तो परिणाम गंभीर होंगे।

इस बीच, बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पुष्टि की है कि विवादों के अंतिम समाधान के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बड़ी बैठक होगी।

 

 

Next Post

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म, अब बढ़ेगा तापमान

Wed Apr 8 , 2026
शाजापुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल रहे मौसम का मिजाज अब गर्म होने जा रहा है. बुधवार सुबह कुछ देर के लिए हुई बूंदाबांदी के बाद बेमौसम बारिश का दौर खत्म हो चुका है, जिसके बाद दिनभर ठंडी हवा चलती रही. मौसम विभाग की माने तो आगामी 14 […]

You May Like