ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क पर वाहन खड़े करने वाले चार चालकों पर केस

इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर मेन रोड पर सड़क के बीच चालू हालत में वाहन खड़े कर रास्ता रोकने वाले चार चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की. वाहन खड़े रहने से मार्ग बाधित होने के साथ जाम की स्थिति बन रही थी.
उपनिरीक्षक नीलमणि ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कार नम्बर एमपी 09 सीएच 7223 के चालक निजामुद्दीन, क्रेन नम्बर एमएच 432291 के चालक फुरकान्त मंसुरी तथा ट्रक नम्बर एमपी 09 एचजी 9655 के चालक दिलीप और एमपी09एचएच3645 के चालक बालाप्रसाद यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है. चालकों को वाहन हटाने के लिए कहने के बावजूद उन्होंने वाहन नहीं हटाए, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी हुई.

Next Post

'मैं सबसे बड़ा गुंडा हूं', माफियाओं को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा

Tue Nov 3 , 2026
बांदा। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बांदा में एक जनसभा के दौरान अपने बयान से चर्चा छेड़ दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के बड़े-बड़े माफिया, बदमाश और गुंडे उनकी दरबारी करते हैं। इस दौरान राजभर ने मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, अभय सिंह और ब्रजेश सिंह का भी […]

You May Like