विश्व आर्मरेसलिंग महासंघ ने खडसे को ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे को 47वें विश्व आर्मरेसलिंग एवं 28वें विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के दौरान प्रतिष्ठित ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।

आज यहां आयोजित चैंपियनशिप के दौरान महासंघ के अध्यक्ष असेन हाजिटोदोरोव ने श्रीमती खडसे को विश्व आर्मरेसलिंग महासंघ (डब्ल्यूएएफ) के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। है। इस दौरान, मंत्री ने 60 से अधिक देशों से आए खिलाड़ियों और अधिकारियों से बातचीत की, सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और पहली बार भारत में विश्व चैंपियनशिप के आयोजन को “एक बहुत बड़ा अवसर” बताया। उन्होंने देशभर में आर्मरेसलिंग को प्रोत्साहित करने और इसके विकास के लिए अपना निरंतर समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

इस अवसर पर श्रीमती खडसे ने कहा, “विश्व आर्मरेसलिंग महासंघ से यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं भारत में आर्मरेसलिंग को प्रोत्साहित करने और इसके विकास को बढ़ावा देने के लिए अपना समर्थन निरंतर जारी रखूंगी।”

इस चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के 1,700 से ज्यादा खिलाड़ी, अधिकारी और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन पीपल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (पेफी) द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता सुश्री प्रीति झंगियानी कर रही हैं, जो एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन (एएएफ) की उपाध्यक्ष भी हैं। चैंपियनशिप का समापन 6 नवंबर को होगा।

 

Next Post

पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को झटका

Wed Nov 4 , 2026
जबलपुर। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा के आत्महत्या मामले में आरोपी पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि प्रकरण में आरोपी की भूमिका और कथित मानसिक प्रताड़ना से जुड़े […]

You May Like