सुपर मास्टर गेम्स के चैम्पियन का हुआ सम्मान

सिंगरौली :पिछले सप्ताह उज्जैन में सुपर मास्टर गेम्स का आयोजन हुआ था। जहां बरगवां महाविद्यालय में पदस्थ क्रीडाधिकारी डॉ. विनोद राय ने चार गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल जीतकर सिंगरौली का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। जहां आज दिन सोमवार को सत्या इन्टरनेशनल होटल में जिला कुश्ती संघ द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में एसडी सिंह ने क्रीडाधिकारी डॉ. विनोद राय को सम्मानित करते हुये कहा कि यह गौरव का विषय है।

इस उम्र में भी डॉ. विनोद राय ने 4 गोल्ड एवं 2 सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम प्रदेश भर में गौरवांवित किया है। यह हम सब के लिए खुशी का पल है और डॉ. विनोद राय से सीख भी लेनी चाहिए कि इस उम्र में भी आज वे स्वस्थ्य और फीट हैं। इसीलिए कहा जाता है कि स्वस्थ्य रहना है तो खेलकूद आवश्यक है। इस अवसर पर भारी संख्या में कुश्ती संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

दो कारो की सीधी भिड़ंत में एक महिला घायल

Tue Nov 18 , 2025
सिंगरौली : जिला पंचायत अध्यक्ष बंगला के सामने दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सें ले जाया गया। जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष बैढ़न के बंगला के ठीक सामने एक्सयूव्ही […]

You May Like