मोदी और बीसीसीआई ने अंडर-19 टीम को दी बधाई

नयी दिल्ली, 14 नवम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंडर 19 भारतीय टीम को शनिवार को अंडर 19 एशिया कप जीतने के लिए बधाई दी है। भारत ने पाकिस्तान को फ़ाइनल में आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया।

श्री मोदी ने युवा टीम को बधाई देते हुए कहा, ”आज के बेहतरीन प्रदर्शन और ‘मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026’ जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है। उनकी यह सफलता कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी। भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन! टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।”

बीसीसीआई ने विजेता टीम की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ”फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन के दम पर, इंडिया अंडर19 ने एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया।”

 

Next Post

पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी के आरोप

Sat Nov 14 , 2026
सरई । जिले की सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता और घटिया गुणवत्ता को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों और वार्डवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई है। निर्माण गुणवत्ता […]

You May Like