हिम्मत के तूफानी अर्धशतक और मयंक के पंजे से जीती दिल्ली

इंदौर, 14 नवम्बर (वार्ता) हिम्मत सिंह (नाबाद 63) के तूफानी अर्धशतक और तेज गेंदबाज मयंक यादव (14 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर को शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में 103 रन से हराकर विजयी शुरुआत की। मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

दिल्ली ने 20 ओवर में छह विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद जम्मू कश्मीर को 19.1 ओवर में 140 रन पर समेट दिया। हिम्मत ने मात्र 26 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन की जबरदस्त पारी खेली और दिल्ली को 243 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। प्रियांश आर्य ने 58 , तेजस्वी दहिया ने 46 और कप्तान आयुष बदौनी ने 37 रन बनाये।

 

 

Next Post

भंवरकुआं चौराहे के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग

Sat Nov 14 , 2026
इंदौर. भंवरकुआं चौराहे के पास स्थित विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार को आग लगने से अफरा तफरी मच गई. हॉस्टल के बाहरी हिस्से में आग की लपटें और धुआं उठता देख छात्राओं में दहशत फैल गई. सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना […]

You May Like