भंवरकुआं चौराहे के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग

इंदौर. भंवरकुआं चौराहे के पास स्थित विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार को आग लगने से अफरा तफरी मच गई. हॉस्टल के बाहरी हिस्से में आग की लपटें और धुआं उठता देख छात्राओं में दहशत फैल गई. सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

बताया जा रहा है कि हॉस्टल की बाहरी गैलरी में लगे विज्ञापन बोर्ड और फ्लैक्स में आग लगी थी. देखते ही देखते आग ने वहां लगे फ्लैक्स को अपनी चपेट में ले लिया और धुआं हॉस्टल के कमरों तक पहुंचने लगा. इसके बाद वहां मौजूद छात्राओं को बाहर निकाला. घटना के दौरान हॉस्टल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Next Post

कोहेफिजा में सनसनीखेज वारदात: बिल्डर के घर से 29 लाख कैश और 5 लाख के जेवर चोरी, सीसीटीवी में दिखे नकाबपोश

Sat Nov 14 , 2026
भोपाल। दीपावली का त्योहार मनाने परिवार के साथ गांव जाना एक बिल्डर को भारी पड़ गया. सूने मकान को निशाना बनाकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने करीब 34 लाख रुपए की चोरी कर ली. बदमाश घर में रखे 29 लाख रुपए नकद और करीब 5 लाख रुपए कीमत के पुश्तैनी सोने-चांदी […]

You May Like