
मंडला।अखिल भारतीय किसान संघ के आह्वान पर 10 सितंबर को देशभर के तहसील मुख्यालयों पर किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसी कड़ी में मंडला तहसील इकाई द्वारा भी माननीय तहसीलदार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में विशेषकर यूरिया खाद की किल्लत सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को शीघ्र दूर करने की मांग की गई। किसान संघ का कहना है कि समय पर खाद और संसाधन उपलब्ध नहीं होने से खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ता है।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राजा पटेल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राम सिंधिया, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गिरी गोस्वामी, जिला मंत्री अरविंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष भगवानदास कछवाहा, कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम रघुवंशी, लखन बरमैंया, बद्री यादव, उमाशंकर सैयाम सहित बड़ी संख्या में तहसील व जिला के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
