हाईकोर्ट में तीन माह का भ्रूण लेकर पहुंचा, मचा हडक़ंप

जबलपुर । हाईकोर्ट में सोमवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक व्यक्ति तीन माह का भ्रूण लेकर पहुंचा। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे लेकर व्यक्ति को थाने लेकर आ गई जिससे सघन पूछताछ की जा रही है। उसने खुद की जान को भी खतरा बताया है, फिलहाल पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के 17 नंबर कोर्ट रूम में सुनवाई चल रही थी तभी एक व्यक्ति पॉलिथीन में भ्रूण लेकर पहुंच गया था। मामले की विस्तृत जांच पड़ताल के साथ भ्रूण लेकर पहुंचे व्यक्ति से पूछताछ जारी है। एएसपी आयुष गुप्ता का कहना है कि एक व्यक्ति तीन माह का भ्रूण लेकर कोर्ट में पहुुंचा था उसने स्वयं की जान को खतरा बताया है, पूछताछ चल रही है जिसके बाद आगेे की कार्रवाई होगी।

Next Post

इंदौर में शराब दुकानों की नीलामी ने तोड़े रिकॉर्ड, पिछले साल से मिले 404 करोड़ ज्यादा

Mon Mar 9 , 2026
इंदौर. शराब दुकानों की नीलामी ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया है. आबकारी विभाग द्वारा अब तक 173 में से 113 दुकानों की नीलामी पूरी हो चुकी है, जिनसे सरकार को 1613 करोड़ रुपए की बोली मिली है. यह राशि पिछले साल की तुलना में 404 करोड़ रुपए अधिक […]

You May Like