ढाका, 18 अक्टूबर (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने रविवार को नाहिदा अख्तर को बंगलादेश महिला टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया। वह निगार सुल्ताना की जगह लेंगी, जबकि शोभना मोस्तरी को उप-कप्तान बनाया गया है।
आज यहां बीसीबी महिला विंग के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम ने कहा, “हमने चयन पैनल के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ चर्चा की और टी-20 कप्तानी नाहिदा को सौंपने का फैसला किया। शोभना मोस्तरी उनकी डिप्टी (उप-कप्तान) होंगी।”
रफीकुल ने कहा कि नाहिदा को कमान सौंपने का यह बिल्कुल सही समय है। जब 2022 में सुल्ताना ने टी-20 कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी, तब से नाहिदा टीम की उप-कप्तान थीं।
रफीकुल ने कहा, “नाहिदा काफी लंबे समय से उप-कप्तान रही हैं और अब हमें लगता है कि उन्हें हमारी टी-20 टीम की जिम्मेदारी सौंपने का सही समय आ गया है।”
सुल्ताना ने टी-20 कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन वह वनडे टीम की कमान संभालना जारी रखेंगी, जैसा कि उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान किया था। सुल्ताना के इस फैसले से बीसीबी हैरान रह गया, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज हाल के दिनों में बोर्ड द्वारा अपने साथ किए गए बर्ताव से निराश थीं।
बंगलादेश को अब थाईलैंड में ‘आईसीसी विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ खेलनी है, जिसमें उनका पहला मुकाबला 12 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
Next Post
रेखा गुप्ता, मल्होत्रा के साथ भाजपा सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने की यमुना तट की सफाई
Sun Oct 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस और उनके गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर 25 वर्ष पूरा होने को लेकर दिल्ली सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई की ओर से शुरू किये गये सेवा संकल्प अभियान का रविवार को […]

You May Like
-
8 months ago
लापता युवक का चौथे दिन कुएं में मिला शव
