डॉलर के मुकाबले रुपया 1.50 पैसे मजबूत, कच्चे तेल की नरम से स्थानीय मुद्रा पर दबाव हल्का हुआ

मुंबई, 29 अक्टूबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये की विनिमय दर गुरुवार को डॉलर के मुकाबले डेढ़ पैसे मजबूत हो कर 95.2650 पर आ गयी। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा सात पैसे की मजबूती के साथ 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

पश्चिम एशिया में संघर्ष की स्थिति समाप्त करने की पहल के समाचारों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हलमी नरमी के से रुपये पर दबाव कम हुआ। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज 1.53 डॉलर नरम हो कर 113.79 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये की शुरुआत सात पैसे की मजबूती के साथ 95.20 प्रति डॉलर से हुई। कारोबार के दौरान 94.38 और 95.1750 के बीच घट बढ़ के बाद अंत में अंत में 95.2650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Next Post

मनीषा फाइनल में, तनु को कांसा, सुजीत कलकल खाली हाथ रहे

Thu Oct 29 , 2026
अस्ताना, 29 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय पहलवान मनीषा भनवाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई, जबकि तनु शर्मा ने गुरुवार को यहाँ चल रही विश्व चैंपियनशिप में 72किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखु को हराकर मनीषा ने भारत के […]

You May Like