गंदगी देख मंत्री आगबबूला – सफाई प्रभारी को सरेआम पहनाई माला

शिवपुरी: शहर की गंदगी को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने नगरपालिका के सफाई प्रभारी योगेश शर्मा को जमकर फटकार लगाई। मंत्री जब शहर का निरीक्षण करने पहुंचे तो जगह-जगह कचरे और गंदगी का अंबार देखकर नाराज हो गए।

मौके पर ही उन्होंने सफाई प्रभारी योगेश शर्मा को माला पहनाई और तंज कसते हुए कहा– “अगली बार माला नहीं पहनाऊंगा, सीधे हटा दूंगा।” मंत्री की यह कड़ी टिप्पणी सुनकर नगरपालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ संदेश दे दिया गया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Next Post

डकैतों को ढूंढने दिल्ली, राजस्थान, बिहार, यूपी, झारखंड में छापेमारी

Wed Aug 20 , 2025
जबलपुर: खितौला स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को डकैती डालने वाले डकैतों की तलाश में पांच टीमें छापेमारी कर रही है। टीमों ने दिल्ली, राजस्थान, बिहार, यूपी, झारखंड में दबिश दी हैं, जहां संभावित ठिकानों पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि […]

You May Like