धोखाधड़ी केस में कारोबारी के बेटे ने किया सरेंडर, जेल वारंट के बाद अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी: कोतवाली थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में होटल कमला हेरिटेज के मालिक नरेन्द्र जैन भोला के पुत्र हर्षित जैन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुनवाई के दौरान सीजेएम कोर्ट ने जमानत निरस्त करते हुए उनका जेल वारंट जारी कर दिया। जेल भेजने से पहले आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसका ब्लड प्रेशर कम पाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उसे सीधे जेल भेजने के बजाय जिला अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

यह प्रकरण अक्टूबर 2024 में दर्ज किया गया था। पोहरी से विधायक चुनाव लड़ चुके प्रधुम्न वर्मा ने नरेन्द्र जैन भोला, उनके पुत्र हर्षित जैन और महेश शर्मा पर जमीन से जुड़े मामले में फर्जी शपथ पत्र देने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पहले आरोपियों ने गिरफ्तारी पर रोक हासिल कर ली थी लेकिन बाद में वह हट गई। साथ ही अग्रिम जमानत याचिका भी पूर्व में खारिज हो चुकी है।

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर पार की जंग, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, पाकिस्तान की किस्मत भी दांव पर

Fri Feb 27 , 2026
हैदराबाद | टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है, जहाँ आज शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुके हैं, लेकिन अंतिम चार की बाकी जगहों के लिए […]

You May Like