चुनाव बाद महंगाई बढ़ाकर गरीबों को चोट पहुंचाते हैं मोदी : खरगे

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह चुनाव तक महंगाई और कीमतों से जुड़ी वास्तविक स्थिति छिपाते हैं और चुनाव खत्म होते ही गरीबों को नुकसान पहुंचाने वाले फैसले लेते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है और इसका सबसे अधिक खामियाजा देश के गरीब तथा आम लोगों को झेलना पड़ रहा है।

श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को लिखा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ाते तो भाजपा को इसका बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ता। इसी कारण सरकार ने चुनाव तक सभी बातों को देश से छिपाकर रखा लेकिन चुनाव समाप्त होते ही कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार और श्री मोदी में दूरदर्शिता की कमी है और उनकी सरकार की नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे गरीबों को वे जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं, जिनके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।

Next Post

लाइनमैन की लापरवाही से मजदूर को लगा भयानक करंट, हालत गंभीर

Mon May 18 , 2026
गुना: हड्डीमील क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी और बेहद गंभीर लापरवाही सामने आई है। लाइनमैन द्वारा बिना उचित सुरक्षा और परमिट के एक मजदूर को खंभे पर चढ़ा दिया गया, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में पीड़ित को जिला अस्पताल […]

You May Like