मौसी ने 8 साल की बच्ची को किया किडनैप 

जबलपुर।‌ बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी स्थित कटियाघाट से 8 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया जब इसकी खबर पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

जांच में यह बात सामने आई थी बच्ची अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी उसकी मुंहबोली मौसी उसे बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने बच्ची को दस्तयाब कर महिला को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Next Post

लग्जरी कार से गोवंश की तस्करी 

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में लग्जरी कार से गोवंश की तस्करी हो रही थी। हिन्दुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सूचना पर वाहन को रोका लेकिन ड्राइवर वाहन को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जप्त कर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज […]

You May Like