
भोपाल। रातीबड़ थाना इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. युवक की बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने पहचान की.
जानकारी मुताबिक शिवम विश्वकर्मा (24) कोलार रोड में दुर्गा नगर का रहने वाला था. सोमवार को दोपहर समय नीलबड़ से मुगालिया छाप गांव के बीच शिवम, जब अपनी बाइक से जा रहा था. सड़क का एक हिस्सा उठा होने से शिवम हादसे का शिकार हो गया. बाइक के नंबर के आधार पर शिवम की पहचान की गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क ठीक नहीं होने से अक्सर यहां हादसे होते हैं, जिसको लेकर वे कई बार जन प्रतिनिधियों से लेकर संबंधित एजेंसी को बताया जा चुका है. इसके बावजूद भी सुधार को लेकर कोई काम नहीं किया जा रहा है. रातीबड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
