भोपाल, 17 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में अपैक्स बैंक भर्ती प्रक्रिया में कथित घोटाले का मामला मीडिया में आने के बाद आज विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर कटाक्ष किया है।
श्री सिंघार ने सोशल मीडिया एक्स पर संबंधित खबर पोस्ट करते हुए कहा, “बिना अंकों के सीधे इंटरव्यू से मेरिट लिस्ट जारी करना भाजपा के भ्रष्टाचार की नई मिसाल है।” उन्होंने एक मंत्री के ओएसडी और उनके रिश्तेदारों का जिक्र करते हुए कहा, “ओएसडी और उनके रिश्तेदारों का चयन, बाकी योग्य युवाओं के सपनों का गला घोंटा गया। सारंग जी, यह कैसा ‘युवा कल्याण’ है?”
श्री सिंघार ने लिखा है, “मौन यादव जी, क्या यही ‘भाजपा का पारदर्शी मॉडल’ है? युवाओं का हक छीनकर अपनों को फायदा पहुंचाने वाली इस स्कीम पर आपको तत्काल कड़ी जांच करानी चाहिए।”
कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी यह मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाया है।
