
जबलपुर। अपने बच्चों के शैक्षणिक भविष्य की रक्षा के लिए मंगलवार को रानीताल चौक पर मध्य प्रदेश प्रगतिशील महिला ब्राह्मण महासभा द्वारा यूजीसी के उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु विनियमन 2026 के विरोध में काला कानून दहन किया गया। महासभा की संगठन मंत्री वर्षा त्रिवेदी ने नारी शक्ति से समस्त सवर्ण महिलाओं को अपने बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए इस कानून का व्यापक विरोध करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में सुमिता मिश्रा, गीता दुबे, चंद्रकली त्रिवेदी, जया दुबे, मोना तिवारी, श्रेया भटनागर, गीता पांडे, डॉ. दीपा ठाकुर, गीता तिवारी, नीलम शर्मा, ममता ठाकुर, शशि बघेल, संगीता मिश्रा, रत्ना दीक्षित, भावना निगम, सुनीति बाजपेई, रेणुका शुक्ला, श्यामा रैकवार, आरती तिवारी, सुधा चौबे और अन्य उपस्थित रहीं।
