पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क बुधवार को आएंगे भारत, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर करेंगे मोदी के साथ चर्चा

नई दिल्ली 19 अक्टूबर (वार्ता) पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि श्री टस्क प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर यहां आ रहे हैं और इस दौरान दोनों देशों के संबंधों की समीक्षा के साथ क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। श्री टस्क के साथ पोलैंड के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की और कारोबारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। प्रधानमंत्री के रूप में श्री टस्क का यह दूसरा भारत दौरा होगा। इससे पहले वह 2010 में भारत आए थे।

पोलैंड के प्रधानमंत्री बेंगलुरु भी जाएंगे। वहां वह सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। भारत-पोलैंड व्यापार मंच की बैठक 22 अक्टूबर को यहां और 23 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगी।
इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। बातचीत में व्यापार और निवेश, रक्षा, नई तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा होगी। इस यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का भी अवसर मिलेगा।

.....

Next Post

सीएम का ऐलान : शीतला हादसे के गंभीर घायलों को मिलेगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा

Mon Oct 19 , 2026
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार की शाम जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर पहुँचकर शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढाँढस बँधाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस कठिन समय […]

You May Like