पंचांग 21 मार्च 2026:-
रा.मि. 30 संवत् 2083 चैत्र शुक्ल तृतीया शनिवासरे रात 1/48, अश्विनी नक्षत्रे रात 2/31, ऐन्द्र योगे रात 8/51, तैतिल करणे सू.उ. 6/0, सू.अ. 6/0, चन्द्रचार मेष, पर्व- सौभाग्यसुंदरी तीज व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- शनिवार 21 मार्च 2026
वर्ष के प्रारंभ में व्यर्थ की यात्राओं में धन व्यय होगा, मानसिक उलझन रहेगी, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, वर्ष के मध्य में व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा, सामाजिक कार्यो में ख्याति मिलेगी, वर्ष केअन्त में व्यर्थ की भागदौड़ से मन तनावग्रस्त रहेगा, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का यात्राओं में धन व्यय होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मानसिक उलझन रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का व्यक्तित्व सुखमय निखरेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का स्वाभाव मिलनसार और सामंजस्यपूर्ण रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन साधारण और आनन्दमय रहेगा.
——————————————————–
आज का भविष्य: शनिवार 21 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट, मिलनसार, धार्मिक, प्रवृत्ति का होगा. क्रोध की भावना अधिक रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगा. माता पिता का विशेषभक्त होगा. प्रवास का शौकीन होगा. मनोरंजन, आमोद प्रमोद का शौकीन होगा.
——————————————————–
मेष– कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. परिश्रम अधिक करना होगा. साहस पराक्रम बढ़ेगा.
वृषभ– संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. मनोवांछित सफलता मिलने का योग है. वाणी कटुता आपके कार्य में व्यवधान कर सकती है. संयम से कार्य करें.
मिथुन– रक्त संबंधियों, पड़ोसियों से संतुलित संभाषण हितकर रहेगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. उदर विकार रह सकता है.
कर्क- कार्य व्यस्तता अधिक रहेगी. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. प्रिय संदेश प्राप्त होगा. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. यश प्राप्त होने का योग है.
सिंह– नये संबंधों का लाभ होगा. मांगलिक कार्यो पर विचार होगा. परिश्रम की अधिकता रह सकती है. प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा.
कन्या– किसी अधिकारी के कारण मानसिक तनाव रह सकता है. समझौता की नीति अपनाने से लाभ होगा. मानसिक चिन्ता रह सकती है. फिजूल खर्च बढ़ेगा.
तुला- कार्य क्षेत्र में लाभ होगा. नये मैत्री संपर्क स्थापित होंगे, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी. सुख मनोरंजक यात्रा का योग है.
वृश्चिक– शत्रु बाधा दूर होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी. मानसिक संतोष और हर्षदायक वातावरण रहेगा.
धनु- मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे. धार्मिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा. कार्यो की अधिकता रह सकती है.
मकर- आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी. यात्रा में सावधानी व सतर्कता बांछनीय है. नवीन कार्यो में विचार विमर्श होगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
कुम्भ– उदर विकार तथा रक्त पीड़ा से तकलीफ हो सकती है. सोचे हुये कार्यो में अनावश्यक विरोध हो सकता है. पत्राचार में सावधानी रखें.
मीन– नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. दिनचर्या नियमित रहेगी. अतिथि आगमन हो सकता है. यश मिलेगा.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
चैत्र शुक्ल तृतीया को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, के भाव में मंदी होगी. गुड़ खांड़ शक्कर, कालीमिर्च, धनियां, बादाम, लहसुन, प्याज, अदरक, के भाव में तेजी होगी. सरसों, अलसी, अरंडी, के भाव में नरमी रहेगी. भाग्यांक 8065 है.
——————————————————–
