जहर का सेवन करने से दो की मौत 

जबलपुर। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीली वस्तु का सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई। रांझी और घमापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार रांझी थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी 26 वर्षीय सुमित चौधरी ने बीती रात अपने घर पर किसी अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर सुमित की मां, सुनीता चौधरी ने उसे रात करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रात लगभग 1 बजे सुमित की मैत हो गई। दूसरी घटना घमापुर थाना क्षेत्र के शीतलामाई, कुम्हार मोहल्ला की है। यहाँ रहने वाले 52 वर्षीय बिनोद चक्रवर्ती ने रात करीब 8:30 बजे अज्ञात जहर खा लिया। बेटे सचिन चक्रवर्ती ने बताया कि वह मोहल्ले में चाय पीने गया था, तभी उसकी मां ने फोन पर पिता की हालत की जानकारी दी। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहाँ उपचार के दौरान बिनोद चक्रवर्ती की मौत हो गई।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव का हटा आगमन पर भव्य स्वागत

Wed Mar 11 , 2026
दमोह। सागर से हैलीकॉप्टर से हटा हैलीपेड पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, हैलीपेड पर भव्य आगवानी। साथ में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार भी पहुंचे। इस अवसर पर मंत्री लखन पटेल, धर्मेंद्र सिंह, विधायक जयंत मलैया, श्रीमती उमादेवी लालचंद खटीक, अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष और भी जनप्रतिनिधि, […]

You May Like

मनोरंजन