चितरंगी: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम दरबारी निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की नाले के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। चितरंगी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरामणि सिंह गौड़ पिता गोपी सिंह गौड़ उम्र 58 वर्ष निवासी दरबारी घर के पास नाले में डूबने से हुई मौत हो गई ।
पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह 5:00 की है । घटना की सूचना मिलते ही मौके से पुलिस घटनास्थल पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना कर मार्ग काम करते हैं मामले की जांच शुरू कर दी है।
