सतना :जिले के चित्रकूट थाने में पदस्थ आरक्षक संदीप शुक्ला सडक़ हादसे ममें गंभीर तौर पर घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात आरक्षक शुक्ला अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे. बताया गया कि अचानक उनकी बाइक फिसल गई. जिसके चलते वे सडक़ पर सिर के बल गिर गए. सिर में गंभीर चोट आने के कारण एक ओर जहां काफी मात्रा में रक्त स्त्राव हो गया वहीं वे बेसुध हो गए.
घटना के कुछ देर बाद राहगीरों द्वारा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. जिसे देखते हुए परिजन बेहतर उपचार के लिए उन्हेकं प्रयागराज ले गए. जहां पर स्वरुपरानी मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार जारी है. बताया गया कि उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है
