भाजपा की प्रचंड जीत पर मंदसौर में ऐतिहासिक जश्न, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाई खुशी

मंदसौर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में मंदसौर जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, मिठाई एवं झालमुड़ी वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी।

जिला भाजपा कार्यालय के बाहर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडों के साथ पैदल रैली भी निकाली, जो बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर पहुंची। वहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदेश व देश की समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन पर विश्वास जताया है। यह जनादेश विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया।

वक्ताओं ने आगे कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पर भाजपा की विजय केवल राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और आकांक्षाओं की जीत है। साथ ही नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Next Post

एयरपोर्ट से लगी सरकारी जमीन का अतिक्रमण हटाया

Mon May 4 , 2026
इंदौर। आज प्रशासन ने एयरपोर्ट के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उक्त जमीन एयरपोर्ट विस्तार के उपयोग में ली जा सकती है। जमीन पर शेड, कुर्सी हाइट तक निर्माण कार्य कर लिया गया था। 2.7 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। आज एयरपोर्ट के […]

You May Like