एयरपोर्ट से लगी सरकारी जमीन का अतिक्रमण हटाया

इंदौर। आज प्रशासन ने एयरपोर्ट के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उक्त जमीन एयरपोर्ट विस्तार के उपयोग में ली जा सकती है। जमीन पर शेड, कुर्सी हाइट तक निर्माण कार्य कर लिया गया था। 2.7 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।

आज एयरपोर्ट के पास स्थित सिरपुर गांव की सर्वे नंबर 33 सरकारी जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चला। उक्त 2.7 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अज्ञात लोगों ने कब्जा कर 5 स्थानों पर कुर्सी हाइट तक कालम बीम  खड़े कर लिए थे। तीन स्थानों पर टीन शेड का निर्माण कर लिया गया था। बाकी जगहों पर भी कब्जे किए  जा रहे थे ।

सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद आज प्रशासन , नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन भविष्य में एयरपोर्ट विस्तार के उपयोग में ली जाएगी, क्योंकि जमीन एयरपोर्ट की सीमा से लगी हुई है।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम मल्हारगंज निधि वर्मा और तहसीलदार लोकेश आहूजा, एयरपोर्ट पुलिस और नगद निगम का रिमूवल दस्ते के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Next Post

चुरहट अंचल में बारिश के साथ दर्जन भर गांवों में हुई ओलावृष्टि

Mon May 4 , 2026
सीधी। मौसम के बदले मिजाज के चलते एक सप्ताह से तेज आंधी, बारिश का दौर सीधी जिले में चल रहा है। आज दोपहर चुरहट अंचल में बारिश के साथ ओलावृष्टि का कहर भी बरपा। चुरहट अंचल के करीब दर्जन भर गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे। कुछ स्थालों में […]

You May Like