जिला कांग्रेस श्योपुर की नई जिला कार्यकारिणी की सूची जारी

श्योपुर: जिला कांग्रेस कमेटी श्योपुर की नई जिला कार्यकारिणी की सूची बीती रात जारी कर दी गई। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी की गई इस सूची में 6 जिला उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 10 सचिव बनाए गए है। हालांकि जारी सूची 30 पदाधिकारियों की है, लेकिन कांग्रेस जिला प्रवक्ता के पद पर पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता को नियुक्त किया गया है। लिहाजा कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष सहित कुल 31 पदाधिकारी बनाए गए है।

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी के साथ ही संगठन महासचिव संजीव कुशवाहा को बनाया गया है। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष पद पर हंसराज मीणा, रितेश तोमर, चीनी कुर्रेशी, रामदयाल दोनावत, रामअवतार जोशी और अशोक कुशवाहा को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष दिनेश सिकरवार को बनाया गया है, जबकि महासचिव पद पर कैलाश गर्ग, रामचरण मीणा, रीना मीणा, मानसिंह राठौर, गुरुविंद्र सिंह सोहल, बृजेश सिंह गहरवार, राजकुमार सिंह जादौन, अरविंद सिंह जाट, पवन चतुर्वेदी और कुबेर सिंह भिलाला को नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव टुंडाराम आदिवासी, दिनेश दीक्षित, डॉ. शिवराम शिवहरे, रामचरण मीणा, हरिमोहन बैरवा, अशोक कुमार धूलिया, महेश माली, धारा सिंह मीणा, रामहेत धाकड़ और अशोक गौड़ तथा सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश बंसल को बनाया गया है। वहीं पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता जिला प्रवक्ता होंगे।

Next Post

कूनो नदी पुल के नीचे मिला युवक का शव

Sat Mar 7 , 2026
श्योपुर: जिले के सेसईपूरा थाना क्षेत्र में कूनो नदी के पुल के नीचे युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों ने युवक का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों […]

You May Like

मनोरंजन