मुबई, 27 सितंबर (वार्ता) जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ की रिलीज को दो वर्ष पूरे हो गए हैं। 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई कोराताला शिवा निर्देशित यह एक्शन ड्रामा फिल्म जाह्नवी के करियर का खास पड़ाव रही, क्योंकि इसी फिल्म के साथ उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा।
तेलुगु सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के लिए यह डेब्यू भावनात्मक रूप से भी खास रहा। श्रीदेवी का तेलुगु सिनेमा से गहरा और यादगार रिश्ता रहा है। ऐसे में जाह्नवी का इसी इंडस्ट्री से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करना उनकी मां की सिनेमाई विरासत से जुड़ने का अवसर भी बना।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने तेलुगु भाषा और संस्कृति को अपनाने की कोशिश की और दर्शकों से संवाद किया। जूनियर एनटीआर ने भी उनके अभिनय की तारीफ करते हुए उनके कुछ पहलुओं में श्रीदेवी की झलक दिखाई देने की बात कही थी।
‘देवरा: पार्ट 1’ जाह्नवी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने तेलुगु दर्शकों के सामने अपनी अलग पहचान बनाने की शुरुआत की। मां की विरासत से जुड़े एक सिनेमा में कदम रखने से लेकर अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने तक, यह फिल्म उनके करियर का उल्लेखनीय पड़ाव बनी हुई है।
Next Post
होटल में वकील संग मिली पत्नी, पति का हाई-वोल्टेज हंगामा, मारपीट, सरेराह बोल दिया तीन तलाक
Sun Sep 27 , 2026
जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत टिमटिम होटल में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने अधिवक्ता से मिलने पहुंची और वहीं उसका पति भी अपने परिवार के साथ धमक पड़ा। पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए पति ने होटल परिसर में ही जमकर हाई-वोल्टेज हंगामा […]

You May Like
-
11 months ago
एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की
-
2 months ago
महापौर ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
-
2 months ago
‘जी राम जी’ योजना कागजों में बेहतर, धरातल पर सिफर
