एशियाई खेलों में भारतीय घुड़सवासी टीम मामूली अंतर से पदक से चूकी

आइची-नागोया (जापान) 27 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में भारत का घुड़सवारी टीम रविवार को बहुत कम अंतर से पदक से चूक गई। इसी के साथ एशियाई खेलों में भारतीय घुड़सवार दल का अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया है। आज यहां हुए मुकाबले में भारतीय घुड़सवारी एथलीट पोडियम तक पहुंचने के सबसे करीब टीम ड्रेसेज में चौथे स्थान पर रहकर पहुंचे। भारत ड्रेसेज टीम स्पर्धा में कुल 201.971 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहा और बहुत कम अंतर से पोडियम फिनिश से चूक गया।

चीन ने 208.148 पेनल्टी पॉइंट्स के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 205.265 पॉइंट्स के साथ रजत पदक हासिल किया। मेजबान जापान ने कांस्य के लिए 204.117 पॉइंट्स हासिल किए और भारत को मेडल की दौड़ से बाहर कर दिया।

मौजूदा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी, 55 वर्षीय श्रुति वोरा (घोड़ा: मैग्नेनिमस), 68.059 पॉइंट्स के साथ भारत की ओर से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रहीं। हृदय छेदा (घोड़ा: डोनो डि मैगियो), जो हांग्जो 2023 में ड्रेसेज टीम गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, ने 67.353 पॉइंट्स हासिल किए। वहीं, जय सूद (घोड़ा: गूफी ला पर्ले) ने 66.559 पॉइंट्स हासिल किए। गौरव पुंडीर (घोड़ा: मिली) ने 65.794 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन यह टीम का ‘ड्रॉप स्कोर’ रहा क्योंकि केवल शीर्ष तीन परिणामों को ही गिना गया।

व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में, श्रुति वोरा और गौरव पुंडीर व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफायर के दूसरे राउंड में बाहर हो गए। हृदय छेदा और जय सूद पदक राउंड के लिए क्वालीफाई कर गए, लेकिन क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर रहे। हृदय ने फाइनल में 72.680 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि जय ने 71.490 पॉइंट्स हासिल किए। दक्षिण कोरिया के नाम डोंगहियोन ने 75.190 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता और उनके बाद चीन के जियायी यू और जियायी राव पोडियम पर रहे।

इवेंटिंग में, अनीश लिमये (घोड़ा: विली बी डन) और टोक्यो 2020 ओलंपियन फुआद मिर्ज़ा (कैमफ्लाज 38) ही ऐसे दो भारतीय थे जो व्यक्तिगत प्रतियोगिता के फ़ाइनल क्रॉस-कंट्री राउंड तक पहुँचे। लिमये 44.50 पेनल्टी पॉइंट्स के साथ कुल मिलाकर 12वें स्थान पर रहे, जबकि जकार्ता 2018 में इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले मिर्ज़ा ने राउंड से हटने का फ़ैसला किया।

चीन के हुआ तियान ने 26.90 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, थाईलैंड के वोराफत सिट्टीजू ने 30.10 के साथ रजत पदक, जबकि योशियाकी ओइवा ने 31.70 के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

एक और भारतीय, अर्जन सिंह नागरा (घोड़ा: कूली गुडवुड), जंपिंग स्टेज में बाहर हो गए। इवेंटिंग में तीन राउंड होते हैं – ड्रेसेज, जंपिंग और फ़ाइनल क्रॉस-कंट्री। इवेंटिंग टीम इवेंट में, भारतीय तिकड़ी 2044.50 पेनल्टी पॉइंट्स के कुल योग के साथ आठवें स्थान पर रही।

 

 

Next Post

ओपनएआई ने सुरक्षा में सुधार होने तक रोकी अपने सबसे काबिल मॉडल्स की ट्रेनिंग

Sun Sep 27 , 2026
मॉस्को, 27 सितंबर (स्पुतनिक /वार्ता) अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी ओपनएआई ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान होने तक अपने सबसे काबिल मॉडल्स का प्रशिक्षण रोक दिया है। एक्सियोस पोर्टल ने कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार ओपनएआई और एंथ्रोपिक के शोधकर्ता , सुरक्षा […]

You May Like