एशिया कप में पथुम निसांका ने रचा इतिहास

श्रीलंका के स्टार पथुम निसांका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टी20 एशिया कप में निसांका ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

श्रीलंका के स्टार सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टी20 एशिया कप 2025 में इतिहास रच दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सुपर-फोर मुकाबले में निसांका ने न सिर्फ तेज़ शतक जड़ा, बल्कि भारत के दिग्गज विराट कोहली का एक अहम रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

निसांका ने केवल 25 गेंदों में अर्धशतक और 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस पारी के साथ ही वो टी20 एशिया कप में 12 पारियों में पांच बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 9 पारियों में चार 50+ स्कोर बनाए थे।

टी20 एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालों में निसांका सबसे आगे हैं। उनके बाद विराट कोहली (4), मोहम्मद रिजवान (6 पारियां), कुसल मेंडिस (12 पारियां) और भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (6 पारियां) तीन-तीन बार ये कारनामा कर चुके हैं।

Next Post

ICC ने सूर्यकुमार यादव पर लिया एक्शन; ठोका जुर्माना

Sat Sep 27 , 2025
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सेना को समर्पित बयान पर सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने दोषी ठहराया, 30% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को एशिया कप 2025 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद दिए […]

You May Like