ICC ने सूर्यकुमार यादव पर लिया एक्शन; ठोका जुर्माना

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सेना को समर्पित बयान पर सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने दोषी ठहराया, 30% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को एशिया कप 2025 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद दिए गए बयानों के चलते आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके तहत उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

यादव ने अपने बयान में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी और भारत की जीत को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था।

Next Post

भारत के खिलाफ फाइनल से पहले ध्यान केंद्रित रखे पाकिस्तान : हेसन

Sat Sep 27 , 2025
दुबई, (वार्ता) पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने अपने खिलाड़ियों से टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना करने की तैयारी करते हुए, ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहने और सिर्फ़ क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें इस प्रतियोगिता में तीसरी बार […]

You May Like