आबकारी टीम ने जब्त की 57.6 लीटर शराब

विदिशा, 07 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आबकारी टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 57.6 लीटर शराब जब्त की है।
आबकारी सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से कल मिली सूचना पर आबकारी टीम ने जिले के गेंहूखेड़ी रोड पर नाकाबंदी कर एक मोटरसायकल सवार की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी जीवन कुशवाह के पास से दो थैलों में 320 पाव विदेशी शराब 57.6 बल्क लीटर जब्त की गई। आरोपी द्वारा शराब परिवहन में उपयोग की गई मोटरसायकल को भी जब्त किया गया है। जब्त शराब और मोटरसायकल का अनुमानित बाजार मूल्य 173200 रुपये बताया गया है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Post

देश भ्रमण पर निकली सोलो साइकलिस्ट पन्ना पहुंची

Tue Jan 7 , 2025
पन्ना, 07 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय साइकिल से देश भ्रमण पर निकली हैं। वे अब तक 16 हजार 300 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं। आज पन्ना पहुुंचने पर सोलो साइकलिस्ट ने जिला कलेक्टर से भेंट की। कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोलो साइकलिस्ट […]

You May Like