नई दिल्ली, (वार्ता) भारत ने गुरुवार को चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफ़ग़ानिस्तान को राहत सामग्री से भरे तीन कंटेनर भेजे, जिनमें खाद्य सामग्री, वाटर प्यूरीफायर, जनरेटर सेट और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “हाल ही में आए भूकंप के बाद अफ़ग़ानिस्तान को भारत की मानवीय सहायता के क्रम में, राहत सामग्री से भरे तीन कंटेनर आज चाबहार के रास्ते काबुल पहुँचे और अफ़ग़ान अधिकारियों को सौंप दिए गए।”
“इस खेप में खाद्य सामग्री, वाटर प्यूरीफायर, प्रोटीन पाउडर, टिन की चादरें, स्लीपिंग बैग, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर सेट, पारिवारिक टेंट, कंबल, आवश्यक दवाइयाँ और अन्य चिकित्सा सामग्री शामिल थी।”
