डायमंड अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट चोरी

जबलपुर : गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में रहने वाली एक वृद्ध महिला की डायमंड की अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट चोरी हो गया ।पुलिस ने बताया कि श्रीमति सीमा पाण्डेय 51 वर्ष निवासी ऋषि आटा चक्की के पास कृष्णा कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर थाना गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि सोने की 5-6 ग्राम डायमंड अंगूठी एवं एक 10 ग्राम सोने का ब्रेसलेट बैडरूम की अलमारी में साड़ी के नीचे उतार कर रख दी थी। उस समय घर में गीता बाई एवं भारती बाई झाडू पोंछा लगाने का काम कर रही थी। जब दूसरे दिन देखा तो दोनों गायब थे। काम करने वाली गीता व भारती पर शक है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी में गई महिला के जेवर पार
अधारताल थाने में सुधा बागरी 50 वर्ष निवासी निर्भय नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह शादी में खमरिया गयी थी घर पर नाति प्रभात था एवं राम विश्ववास को वह घर में सोने के लिये बोल गयी थी। जब घर लौट कर आयी तब नाति प्रभात एवं राम विश्वास ने बताया कि शेखर अहिरवार घर में आकर खाना बनाया था, उसने अपनी बेटी की चाबी ढूंढी हो उस जगह पर नहीं मिली जहॉ उसने रखी थी। चाबी दूसरी जगह पर रखी मिली जब उसने ताला खोलकर देखा तो सोने का हार, माला, मंगलसूत्र, झुमके व चांदी का कट्डोरा, अन्य जेवरात गायब थे।

Next Post

फ्लाई ऐश परिवहन पर सख्ती, थर्मल प्लांटों को सात दिन में सुधारात्मक कदमों की रिपोर्ट देने के निर्देश

Mon Apr 27 , 2026
सिंगरौली: जिले में फ्लाई ऐश के सुरक्षित और नियमानुसार परिवहन को लेकर म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रमुख थर्मल पावर प्लांट प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्ट किया गया है कि फ्लाई ऐश का परिवहन अब पूरी तरह से तारपोलीन से ढंके […]

You May Like